फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   photography

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर विशेष : दो दशक में बदल गया फोटोग्राफी का ट्रेंड, अब हर हाथ में ‘कैमरा’

Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
photography
बदायूं। दो दशक में फोटोग्राफी का ट्रेंड पूरी तरह से बदल गया है। मोबाइल और डिजिटल कैमरों और लगातार बदलती तकनीक के साथ नए-नए फीचर्स ने फोटोग्राफी को जहां पहले से बेहतर किया है वहीं इसका सीधा असर फोटो स्टूडियो पर भी हुआ है।
विज्ञापन

आजकल हर किसी के पास मोबाइल कैमरा है, जिससे सेल्फी खींचने के साथ ही हर एक चीज को कैमरे में कैद किया जा रहा है। बदलती तकनीक के साथ कई फोटोग्राफर खुद को नहीं बदल सके। इस कारण उनके स्टूडियो तक बंद हो गए। कुछ फोटोग्राफरों ने समय के साथ खुद को बदला, इसका उनको फायदा भी मिला। भले आज किसी भी वक्त मोबाइल कैमरे से अपनी मनचाही तस्वीर कैमरे में कैद कर ली जाए पर हाथ में कैमरा होने का मतलब ये नहीं कि कैसी भी फोटो खींच लें। इसके लिए फोटोग्राफी की समझ होना जरूरी है। हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। अमर उजाला ने शहर के कुछ चर्चित फोटोग्राफरों से फोटोग्राफी को लेकर चर्चा की तो उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

-
यह बोले फोटोग्राफर
दो दशक पहले तक फोटोग्राफी का काफी क्रेज था। मोबाइल और डिजिटल कैमरे आने के बाद धीरे-धीरे फोटोग्राफी प्रभावित होने लगी। शहर में ही कई फोटो स्टूडियो अब बंद हो गए हैं। फोटोग्राफरों ने अपने काम बदला है। मैने खुद फोटोग्राफी का काम छोड़कर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान खोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कैलाश चंद्र, पूर्व फोटोग्राफर
-
आज भले ही लोग महंगे कैमरे खरीद लेते हैं पर फोटोग्राफी करना हर किसी के बस की बात नहीं है। मोबाइल कैमरा चलाने के लिए भी समझ होनी चाहिए। एक बेहतर फोटो खींचने के लिए विजन, सब्जेक्ट, लाइटिंग के साथ अन्य बहुत सारी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है।
-इंतजार अली, पूर्व फोटोग्राफर
-
पहले रोल वाले कैमरों का चलन था, दो दशक के दौरान टेक्नोलॉजी में बदलाव आया और आज हर तरह के आधुनिक कैमरे बाजार में मौजूद हैं। अच्छी फोटो लेने का प्रयास सभी करते हैं। जब मोबाइल कैमरे से तस्वीर सही नहीं आती है, तो फोटोग्राफर की कद्र बढ़ जाती है। यह बात सही है कि पहले के मुकाबले फोटोग्राफी का क्रेज नहीं है।
-राम सिंह, वरिष्ठ फोटोग्राफर
-
समय और तकनीक के साथ-साथ बदलाव जरूरी है। अब डिजिटल युग है। फोटोग्राफी का क्रेज अब भी है। कैमरा कोई भी हो, जब तक सही दिशा और लाइट नहीं होगी, तब तक फोटो अच्छी नहीं आ सकती। अब फोटोशॉप की तकनीक से फोटो में सुधार किया जा सकता है। अब फोटोग्राफी पहले से सरल और आसान है।

-अनुराग कश्यप, युवा फोटोग्राफर
--
विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर होगी प्रतियोगिता
बदायूं। युवा मंच संगठन के तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर निशुल्क फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 से 30 साल तक के छायाकार भाग ले सकते हैं। बदायूं जिले के कोई पांच प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल और बदायूं के प्राकृतिक सौंदर्य से संबंधित फोटो खींचकर व्हाट्सएप नंबर 9119011333 पर 23 अगस्त तक भेजे जा सकते हैं। ध्रुवदेव गुप्ता ने बताया कि टॉप टेन प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed