फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Photo-bearing voter list Focused on creating fair

फोटोयुक्त मतदाता सूची  शुचितापूर्ण बनाने पर जोर

Tue, 13 Sep 2016 12:39 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम ने अभियान चलाकर मतदाता बनाने के दिए निर्देश 
15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा अभियान 

 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य 15 सितंबर से शुरू होगा। इसके जनवरी में अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची को निर्विवाद और शुचितापूर्ण बनाने के लिए डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हेें इसकी जानकारी दी। साथ ही इस वक्त तैयार मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दी, जिससे कि पुनरीक्षण किया जा सके। 
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सीपी त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूची के संबंध में 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक दावे तथा अपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 20 एवं 30 सितंबर, 19  अक्तूबर और 16 नवंबर को ग्राम सभाओं, स्थानीय निकायों, और  रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठकों में मतदाता सूचियों को पढ़कर नामों का सत्यापन किया जाएगा। 18 एवं 25 सितंबर और नौ एवं 23 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाकर राजनैतिक दलों के बूथ लेविल एजेंटो के साथ मतदान केंद्रों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दो जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने कहा कि बीएलओ की उपस्थिति अथवा उसके द्वारा सहयोग न करने की कोई समस्या होने पर संबंधित एसडीएम और तहसीलदार को अवश्य बताया जाए। महिला मतदाताओं एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  हैं। 
विज्ञापन

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव बलवीर सिंह यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष हेमंत गौतम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धीरपाल कश्यप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed