फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   phone

केबल टूटने से कई घंटे ठप रही बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा

Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
phone
बदायूं। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अफसर ही बीएसएनएल को बदहाल करने पर तुले हैं। पहले लैंडलाइन, फिर मोबाइल और अब ब्रॉडबैंड सेवाओं से भी लोगों का मोह भंग होने लगा है। शनिवार को बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा कई घंटे ठप रही। दरअसल, इंदिरा चौक के पास लाइन टूट गई थी। इसे जोड़ने में पूरा दिन लग गया। लगभग हर रोज सेवा ठप हो रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की सेवाओं से भरोसा लगातार उठता जा रहा है। उपभोक्ता ऐसे में निजी कंपनियों की सेवाएं लेने को मजबूर हो रहे हैं। बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा जब शुरू हुई तो लोगों ने धड़ाधड़ इसके कनेक्शन लिए, लेकिन अब यह सेवा भी लोगों को परेशान करने का काम कर रही है। जिन निजी फर्मों को सेवाएं सुचारु करने की जिम्मेदारी दी गई है वह ठीक से काम नहीं करतीं। अधिकारी भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। ऐसे में कई बार तो कई-कई दिन के लिए ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो रही है। शनिवार को इंदिरा चौक के पास कांवड़ यात्रा में शामिल झांकी की चपेट में आने से बीएसएनएल की लाइन टूट गई। इस लाइन को जोड़ने में कर्मचारियों ने पूरा दिन लगा दिया। फाइवर सेवा के सुपरवाइजर प्रशांत का कहना है कि फाल्ट तलाश करने में देरी लग गई। इसे ठीक कराने के लिए बिल्सी से टीम को बुलाना पड़ा। ऐसे में सेवा बहाल होने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed