फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Petrol pump will remain closed from tomorrow, announcement of strike

पेट्रोल पंप कल से बंद रहेंगे, हड़ताल का एलान

Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 13 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump will remain closed from tomorrow, announcement of strike
petrol pump
15 जून से हर दिन डीजल और पेट्रोल के दामों में परिवर्तन के विरोध के अलावा वैट कम करने जैसी कई मांगों को लेकर जिले के पेट्रोल पंप बृहस्पतिवार से अनिश्वितकाल के लिए प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत बंद रखने का एलान कर दिया गया है। अगर यह हड़ताल शुरू हुई तो जिले में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति खड़ी हो जाएगी। हालांकि इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में बदायूं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में जिले में भी हड़ताल का निर्णय ले लिया गया। रविप्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीलर्स ने कहा कि वे बृहस्पतिवार 15 जून से अपने-अपने पेट्रोल पंप नहीं खोलेंगे। एसोसिएशन के महासचिव हाजी मजहर हमीदी ने बताया कि हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं। उन्होंने बताया कि राज्य में पेट्रोल तथा डीजल पर वैट की दर दिल्ली से भी कम करने, पेट्रोल पंपों को वाणिज्यिक श्रेणी से हटाकर नई श्रेणी में शामिल कर कम मूल्य पर बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। बैठक में अंकुर माहेश्वरी, आशीष, नितिन शर्मा, सौरभ वैश्य, दिनेश चंद्र असवा, सर्वेश गोयल, महेश चंद्र, सुरेश बाबू, अरुण माहेश्वरी, मुकुल माहेश्वरी, अख्तर सादिक, नितिन माहेश्वरी, विकार हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed