फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PET will be held on 6th and 7th September at 24 centers

Budaun News: 24 केंद्रों पर होगी छह और सात सितंबर को होगी पीईटी

Wed, 03 Sep 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
PET will be held on 6th and 7th September at 24 centers
बदायूं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 का आयोजन छह और सात सितंबर को होगा। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में 39,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले भर में 24 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मंगलवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

कहा कि परीक्षा के दिनों में मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उनके सामान रखने की उचित व्यवस्था हो तथा परीक्षा केंद्र के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। परीक्षा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए हैं। रेलवे प्रशासन को स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा प्रणाली से अभ्यर्थियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एम्बुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। जिला अस्पताल और सीएचसी में आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। डीएम ने बताया कि जनपद में करीब 25,000 से अधिक अभ्यर्थियों के अन्य जिलों से आने की संभावना है। ऐसे में आवास, यातायात और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

----

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बीआरबी मॉडल इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल, डीपॉल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगल स्कूल, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदार नाथ महिला इंटर कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, महार्षि विद्या मंदिर, मदर ऐथेना स्कूल, एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज ब्लॉक ए व बी, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज ब्लॉक ए व बी, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल और जीलॉट पब्लिक स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed