फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People struggling with traffic jam from Bhamashah Chowk to Islamia Inter College

Budaun News: भामाशाह चौक से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक जाम से जूझे लोग

Fri, 19 Apr 2024 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
People struggling with traffic jam from Bhamashah Chowk to Islamia Inter College
कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
बदायूं। डिप्टी सीएम की चुनावी जनसभा और उम्मीदवार के रोड शो की वजह से बृहस्पतिवार को दिन में दस से दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति रही। रोडवेज बस अड्डे को खाली करा लिया गया। रोडवेज और निजी बस अड्डे पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बसें नहीं आईं। बरेली से आने वाले यात्रियों को नवादा में उतारा गया। वहीं से बसें वापस कर दी गईं। कई यात्रियों को खेड़ा नवादा से लेकर शहर और मंडी पुलिस चौकी से लेकर शहर तक के लिए पैदल दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदायूं क्लब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की चुनावी जनसभा आयोजित हुई। इसको लेकर परशुराम चौक से भामाशाह चौक तक का मार्ग वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। इधर, जब भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य और बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां समेत दो अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया तो उस दौरान छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहा। जब डिप्टी सीएम की चुनावी जनसभा समाप्त हुई तो शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई। महाराणा प्रताप तिराहे पर कचहरी पुलिस चौकी से लेकर इस्लामिया इंटर कॉलेज तक वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इससे यातायात व्यवस्था पर भी काफी प्रभाव पड़ा रहा। करीब 2:30 बजे तक शहर में जाम स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोक-रोककर जाम खुलवाया।

कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

कलक्ट्रेट तिराहे पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed