{"_id":"60c508a88ebc3ea6dd2e94b2","slug":"people-of-two-sides-clashed-in-chilli-spice-three-injured-in-assault-and-stone-pelting-badaun-news-bly4496085153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्च-मसाले में घटतौली पर भिड़े दो पक्ष के लोग, मारपीट और पथराव में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्च-मसाले में घटतौली पर भिड़े दो पक्ष के लोग, मारपीट और पथराव में तीन घायल
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सकरी जंगल गांव में मिर्च-मसाले की घटतौली के आरोप को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर पर हमला बोल दिया। दोनों पक्ष की ओर मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मारपीट और पथराव की वीडियो बनाने पर चश्मदीद युवक को मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया गया।
मारपीट और पथराव की घटना शनिवार शाम चार बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल निवासी मुख्त्यार ठेले पर मिर्च-मसाले बेचने का काम करता है। गांव के ही पप्पू के बेटे ने उससे मिर्च खरीदीं। आरोप है कि निर्धारित वजन से मिर्चें कम दी गई। पप्पू ने इसकी शिकायत मुख्त्यार से की। बताते हैं कि इसी बात पर पप्पू और मुख्त्यार में कहासुनी हो गई। हाथापाई के बाद पप्पू घर लौट गया। आरोप है कि मुख्त्यार और उसके पक्ष के लोगों ने पप्पू के घर पर हमला बोल दिया। पप्पू की डंडों से पिटाई की गई। दोनों पक्ष से पथराव भी शुरू हो गया।
पथराव में मुख्त्यार, उसका चचेरा भाई इमरान और पप्पू घायल हो गया। पप्पू की पिटाई की वीडियो पड़ोस के ही चश्मदीद दो युवकों ने बना ली। बताते हैं कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इनमें से एक युवक को मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। काफी देर तक अफरातफरी के माहौल के बीच दोनों पक्ष के घायल अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल भी कराया है। देर शाम तक दोनों में से किसी की भी तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।