{"_id":"677440c2ade9afd8e80d7054","slug":"people-of-badaun-are-ahead-in-breaking-the-rules-challans-worth-eight-crores-were-issued-in-a-year-badaun-news-c-123-1-sbly1018-131977-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नियम तोड़ने में बदायूं के लोग आगे, साल भर में करा बैठे आठ करोड़ के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नियम तोड़ने में बदायूं के लोग आगे, साल भर में करा बैठे आठ करोड़ के चालान
Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिले में यातायात नियमों को समझाने के लिए सालभर पुलिस जूझती रही। एक लाख से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। करीब आठ करोड़ रुपये का जुर्माना डाला गया। बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं हैं।
पूरे साल हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला। जनवरी से दिसंबर तक 1,00,573 वाहनों के 8,35,96,100 रुपये के चालान किए गए। पुलिस ने 99,37,800 रुपये की वसूली भी की। बाकी रकम को जमा कराने के लिए वाहन स्वामियों काे नोटिस भेजकर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लोग वाहन चलाने में यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
शहर में कोई ट्रैफिक प्लान नहीं
शहर में जाम का ठीकरा भले ही यातायात पुलिस वाहन स्वामियों व ई-रिक्शा आदि पर फोड़ती हो, लेकिन सच्चाई यह है कि जाम के लिए खुद यातायात पुलिस ही जिम्मेदार है। साल भर यातायात पुलिस पर वसूली को लेकर आरोप लगते रहे। पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कोई प्लान नहीं बनाया। पूरी यातायात पुलिस नवादा से लेकर पुलिस लाइन चौराहे तक जुटी दिखती है। शहर के अंदर अतिक्रमण हटवाने व चौराहों पर यातायात की स्थिति को देखने के लिए कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। यहां औपचारिकता निभाने के लिए महज होमगार्ड को बैठा दिया गया है।