{"_id":"c260ad5b92a9bf5657b23184bfe6038d","slug":"people-celebrated-the-christmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघरों में हुईं प्रार्थनाएं, गले मिलकर सबने कहा मैरी क्रिसमस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघरों में हुईं प्रार्थनाएं, गले मिलकर सबने कहा मैरी क्रिसमस
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडिल जलाकर मनाया प्रभु यीशू का जन्मदिन, बच्चों में सांता ने बांटे उपहार
शहर के कैथोलिक और मैथोडिस्ट चर्च को लाइटों और फूलों से सजाया गया। चर्च के आसपास का इलाका भी सजावट से गुलजार रहा। गुरुवार रात से ही चर्च में प्रार्थना सभा का दौर चला। लोगों ने प्रभु यीशू के समक्ष कैंडल जलाकर प्रार्थना की। कई नवविवाहित जोड़ों खास पोशाकों में मौजूद रहकर सबके आकर्षण का केंद्र बने। इस दौरान कई बच्चों का नामकरण संस्कार भी किया गया। दुकानों पर भी क्रिसमस डे का रंग नजर आया। इस त्योहार पर विशेष रूप से बाजार लाल व सफेद गुब्बारों से सजे नजर आए।
बच्चों में रहा खासा उत्साह
बदायूं। क्रिसमस पर छोटे बच्चे नई ड्रेस पहने नजर आए। सांता क्लाज को लेकर बच्चों में साखा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने क्रिसमस के मेले में नई चीजें खरीदी और बड़ों से उपहार पाएं।
क्रिसमस पर दिखा सर्व धर्म समभाव
बदायूं। क्रिसमस डे सेलीब्रेशन केवल ईसाई समुदाय के लोगों तक सीमित नहीं रहा, इसमें अन्य धर्म के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर त्योहार की खुशियां मनाईं। कैथोलिक चर्च में हिंदू धर्म की प्रभा साहू और सिख समुदाय की सोनी कौर, मंजीत कौर एवं छवि मक्कड़ ने प्रभु यीशू की प्रार्थना की। इनका कहना है कि धर्म का मकसद लोगों को जोड़ना है, हमें सभी धर्मों के पर्व व परंपराओं का सम्मान करते हुए उनमें शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
सेल्फी लेने का रहा क्रेज
बदायूं। मैरी क्रिसमस के दौरान एक दूसरे को बधाई देने और गले लगने के साथ सेल्फी लेने का भी क्रेज रहा। तमाम युवकों और युवतियों ने अपने परिवारीजनों और दोस्तों के साथ सेल्फी ली।