फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people angry

अतिक्रमण हटाने पहुंची पालिका की टीम को घेरा

Sat, 20 Dec 2014 12:30 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 20 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
people angry
शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी की कुम्हारों वाली गली में नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को पब्लिक ने घेर लिया। बाद में भारी तादाद में पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद नाले से अतिक्रमण हटाकर इसकी सफाई की जा सकी। इस दौरान कई बार पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प होते-होते बची। पुलिस को कई बार बल प्रयोग कर पब्लिक को खदेड़ना भी पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, एसडीएम सदर प्रदीप यादव और सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा भी मौके पर पहुंच गए। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच नाले से अतिक्रमण हटवाकर इसको साफ किया गया।
विज्ञापन

जवाहरपुरी स्थित कुम्हारों वाली गली से होकर बड़ा नाला गुजरता है। नाले कि किनारे एक ओर मकान बने हैं। इन मकानों में रहने वाले लोगों ने नाले पर पटियां डाल कर निकलने-बैठने के लिए रास्ता बना लिया है। इससे लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को नगर परिषद की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ नाले से अतिक्रमण हटाने यहां पहुंची। टीम को पब्लिक के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। तो सिविल लाइंस पुलिस और कोतवाल एसएस बराच भी फोर्स के साथ यहां पहुंच गए। यहां पब्लिक और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए नाले से अतिक्रमण हटवाया। इसके बार जेसीबी के जरिए नाले की सफाई की गई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
बदायूं। नाले से अतिक्रमण हटाते समय कई बार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस को पब्लिक पर लाठियां भी भांजनी पड़ीं। दरअसर यहां के लोग अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस नाले की चौड़ाई करीब नौ फीट है। लोग मांग कर रहे थे कि उनको घर में आने-जाने का रास्ता तो मिलना चाहिए। पूरे नाले से पटियां हटा दी जाएंगी तो उनके घर के सामने रास्ता बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं भी भड़कीं पुलिस पर
जिस वक्त जेसीबी नाले की पटियां हटा रही थी तमाम महिलाएं भी पुलिस पर हमलावर होती हुई दिखीं। महिलाओं ने जब अभियान का विरोध किया तो महिला थाने से महिला पुलिस को भी बुला लिया गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से बल पूर्वक नाले से पटियां हटवा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed