{"_id":"630533ea882b742a82194209","slug":"penshan-badaun-news-bly49530036","type":"story","status":"publish","title_hn":"3529 मृतक ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3529 मृतक ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले मेें 3529 मृतकों को भी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा रहा था। मामला जानकारी में आने के बाद में उनकी पेंशन को रोक दिया गया है। इसके साथ ही जिले के 35 लोग विभाग को सत्यापन के दौरान ऐसे मिले, जिनके पास कार से लेकर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में बढ़िया मकान बने हुए हैं। विभाग ने इनकी पेंशन पर रोक लगाते हुए वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिले में 73 हजार 793 वृद्धावस्था पेंशन धारक है, जिनको राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर हर साल वृद्धावस्था पेंशन धारकों का सत्यापन कराया जाता है। इसमें नगरीय क्षेत्र में एसडीएम के नेतृत्व में ईओ और ब्लॉक स्तर पर बीडीओ के नेतृत्व में सचिव इनका सत्यापन करते हैं। विभाग के मुताबिक इस साल हुए सत्यापन में 3529 लोग मृतक पाए गए। इन सभी के खातों पर रोक लगा दी गई है। वहीं सत्यापन में 35 लोग ऐसे हैं, जिनके पास कार, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में बढ़िया पक्के मकान बने हुए हैं। विभाग ने तुंरत ही सभी के खातों पर रोक लगा दी है, साथ ही वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अपात्र लोगों से वसूली जाने वाली धनराशि को शासन के खाते में जमा करा दिया जाएगा।
-
हर साल पेंशन धारकों का राजस्व विभाग के माध्यम से सत्यापन कराया जाता है। यह एक निर्धारित प्रक्रिया है। इस बार 3529 पेंशन धारक मृत पाए गए हैं। इनके खातों पर रोक लगा दी है, साथ ही 35 ऐसे लोग मिले हैं, जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं, ऐेसे में इनके खातों पर रोक लगाते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-रामजनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी