फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pending demands were discussed in the monthly meeting of the teachers' union

Budaun News: शिक्षक संघ की मासिक बैठक में लंबित मांगों पर हुई चर्चा

Sat, 26 Jul 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pending demands were discussed in the monthly meeting of the teachers' union
नवादा में आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक।स्रोत:​​शि​क्षक
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलेभर के शिक्षक पदाधिकारी शामिल हुए और जिला स्तर पर लंबित मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन

खेड़ा नवादा में आयोजित बैठक में संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने विलय हो रहे विद्यालयों को लेकर ब्लॉकवार संयुक्त बैठक आयोजित करने के लिए कहा। जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने चयन वेतनमान की लंबित पत्रावलियों के निस्तारण की मांग की। उझानी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने जीपीएफ ऋण से संबंधित अटकी पत्रावलियों का मुद्दा उठाया। साथ ही अंतरजनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों के लंबित भुगतान, 60 वर्षीय सेवानिवृत्ति विकल्प और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सालारपुर से सुरेंद्र सिंह पटेल, बिसौली से अनुज शर्मा, इस्लामनगर से शैलेंद्र राघव, सहसवान से अशोक यादव, कादरचौक से बृजेश यादव, उसावां से रामसेवक वर्मा, जगत से डॉ. पंकज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आयुष भारद्वाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed