फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PCF sends the report , a He did not purchase wheat tender

पीसीएफ ने रिपोर्ट भेजी, किसी ने नहीं डाला गेहूं खरीद को टेंडर

Mon, 04 Apr 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष समापन के साथ ही उप्र सहकारी संघ (पीसीएफ) और उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) समेत तमाम संस्थाओं का क्रास चेकिंग अभियान चला। इन्हीं संस्थाओं के अन्य जिलों के अधिकारियों ने यहां आकर गोदाम और कार्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट दी। इसी प्रकार यहां के अधिकारियों ने दूसरे जिलों में जाकर क्रास निरीक्षण और सत्यापन किया। इस बीच संस्थाओं के सभी आर्थिक लेनदेन संबंधी कार्य बंद रहे। 
विज्ञापन

पीसीएफ का सत्यापन बरेली पीसीएफ के जिला प्रबंधक विपिन यादव ने गोदामों का निरीक्षण कर और कार्यालय में रिकार्ड देख सत्यापन कार्य किया। इसी प्रकार यहां पीसीएफ के जिला प्रबंधक शशि शेखर ने पीलीभीत पीसीएफ का सत्यापन किया। यहां बता दें कि उप्र राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) की सत्यापन बरेली के जिला प्रबंधक और प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक थान सिंह ने किया। इसके लिए उन्होंने गोदामों के स्थिति मौजूदा भंडारण का अवशेष भी देखा और कार्यालयों के अभिलेखों की भी चेकिंग की। इसी प्रकार खाद्य विभाग से जुड़ी सभी संस्थाओं में अन्य जिलों से आए अधिकारियों ने यहां आकर और यहां के अधिकारियों में अन्य जिलों में जाकर वार्षिक सत्यापन कर अपनी-अपनी रिपोर्ट संबंधित विभाग कार्यालयों और उच्चाधिकारियों को सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed