फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Payment of Rs 39 crore 91 lakh to 134 farmers out of 680

Budaun News: 680 में से 134 किसानों को 39 करोड़ 91 लाख का भुगतान

Sat, 06 Apr 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 39 crore 91 lakh to 134 farmers out of 680
बदायूं। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन अधिकारी अब चुनाव में व्यस्त हो गए हैं। इसकी वजह से इसके काम की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। औद्योगिक गलियारे में 680 किसानों की जमीन जा रही है। इसमें से अब तक 134 किसानों को 39 करोड़ 91 लाख का भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे सबसे ज्यादा 95 किमी दूरी बदायूं जिले में तय करेगा। 594 किमी का गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरेगा। इसको लेकर बिनावर में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाना है। ऐसे में औद्योगिक गलियारे के लिए 107 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए जिले में 680 किसानों की भूमि चिह्नित की गई थी। अब भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है, जबकि 546 किसानों को अभी भुगतान करना बाकी रह गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे का काम तेजी से चल रहा है। इस पर चुनाव का असर नहीं है। आने वाले दिनाें में और तेजी से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed