फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients Troubled by Shortage of Doctors and Staff at Jan Arogya Mela

Budaun News: जन आरोग्य मेले में डॉक्टर व स्टाफ की कमी से परेशान रहे मरीज

Sun, 22 Mar 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Patients Troubled by Shortage of Doctors and Staff at Jan Arogya Mela
दबतोरी में इलाज कराने के लिए पपहुंचे मरीज। संवाद
बदायूं। जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों को निशुल्क जांच और दवाएं तो दी गईं, लेकिन व्यवस्थाओं की कमी के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। कहीं डॉक्टरों की अनुपस्थिति रही तो कहीं जरूरी स्टाफ के न होने से जांच और इलाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर तक करीब 60 मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी पारुल सिंह की अनुपस्थिति में किसी अन्य डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। इससे मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल सका। मेले में होम्योपैथिक चिकित्सक प्रियंका कुशवाह और आयुर्वेदिक डॉ. अनिल गुप्ता ने मरीजों को देखा।
विज्ञापन

वहीं, फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा लंबे समय से अनुपस्थित हैं। लैब टेक्नीशियन श्याम सुंदर को अन्य पीएचसी में तैनात कर दिया गया है। इससे जांच कार्य प्रभावित रहा। एएनएम ऊषा तोमर के भी अनुपस्थित रहने से गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो सकी। हालांकि वार्ड बॉय सचिन गुप्ता पर्ची बनाने और स्टाफ नर्स पूनम दवा वितरण में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबतोरी में छह की जांची गई शुगर, दो की बढ़ी मिली
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में अपराह्न एक बजे तक 56 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें अधिकतर मरीज खांसी, बुखार, बदन दर्द और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। डॉक्टर जहीर अहमद की सलाह पर 21 मरीजों ने निशुल्क रक्त जांच कराई। इनमें चार मलेरिया, दो टाइफाइड, पांच हीमोग्लोबिन, चार पीलिया और छह शुगर की जांचें की गईं। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों की शुगर सामान्य से अधिक पाई गई, जबकि अन्य सभी रिपोर्ट सामान्य रहीं। इसके अलावा 11 मरीजों ने कुत्ता और बंदर काटने पर एआरवी इंजेक्शन लगवाए। मेले में सीएचओ रवि की ओर से एक आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान डॉक्टर जहीर अहमद, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, स्टाफ नर्स कल्पना, एएनएम मधुका, वार्ड बॉय कैलाश कुमार, स्वीपर जगदीश मौजूद रहे। संवाद

दबतोरी में इलाज कराने के लिए पपहुंचे मरीज। संवाद

दबतोरी में इलाज कराने के लिए पपहुंचे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed