फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients on rise but hospitals left with less medicines

दवाओं की किल्लत के बीच अस्पताल में उमड़ रही भीड़

Fri, 28 Jul 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Fri, 28 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Patients on rise but hospitals left with less medicines
- फोटो : amar ujala
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से रोगियों की तादाद में इजाफा होने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1500 के पार हो गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी रोज 1200 से 1400 मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा रोगी वायरल, टाइफाइड और सर्दी-जुकाम के आ रहे हैं। इस बीच जिले के कई अस्पतालों में दवाओं की किल्लत भी बनी हुई है। पिछले कई दिन से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप तो कभी रात के तापमान में गिरावट के चलते बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ गया है। स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मौसम के बार-बार बदलते मिजाज की वजह से वायरल, सर्दी-जुकाम और टाइफाइड के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आमतौर पर जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से 700 मरीज रोज पहुंचते हैं अब इनकी संख्या 1500 के पार हो गई है। इधर देहात के कई अस्पतालों में लोगों को दवाओं की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।          
विज्ञापन

गांवों में गंदगी और जलभराव से संक्रामक रोगों का खतरा      
जिले के कई गांवों में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। गंदगी और जलभराव के चलते संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायतों की स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियों को साफ-सफाई और मच्छर नाशक दवाओं के छिड़काव को बजट दिया जाता है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को 10-10 हजार रुपये के बजट का प्रावधान  है। इसके बाद भी गांवों में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। ऐसे में कई गांवों में तो संक्रामक रोग दस्तक तक दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed