फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients of cold and cough increased due to changing weather

Budaun News: बदलते मौसम से सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े

Mon, 10 Feb 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Patients of cold and cough increased due to changing weather
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
बदायूं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी के मरीजों में एक बार फिर से वृद्धि होनी शुरू हुई गई है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की सुबह से ही लाइन लग गई। अधिकांश सर्दी, खांसी के मरीज ओपीडी पहुंचे। कुछ मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिनकी जांच कराई गई। एक्सरे कक्ष के सामने भी मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


मौसम बदलते ही लोग सर्दी-जुकाम और त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1312 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना प्राथमिक उपचार कराया। सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन मरीजों को भर्ती किया गया और दो को रेफर किया गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि अभी मौसम सर्द है। दिन में तेज धूप निकलने पर लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने पर बुखार, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन



अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी से ही परेशान आ रहे हैं। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों से परामर्श लेने के बाद मरीजों को दवा दी जा रही है। मरीज को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed