{"_id":"608717338ebc3e591663681e","slug":"patients-death-badaun-news-bly445058150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने से ऑक्सीजन की जबरदस्त किल्लत है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक जिला अस्पताल में चार मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में चर्चा है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हुई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन के अभाव में मौत होने से इनकार किया है।
जिला अस्पताल में रविवार दोपहर से ऑक्सीजन नहीं है। चूंकि कोविड-19 हॉस्पिटल राजकीय मेडिकल कॉलेज को बनाया गया है। इससे जिला अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। यहां संदिग्ध मरीज आ रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। चार मरीजों की मौत की जानकारी पर अस्पताल में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि एक 16 माह का बालक गंभीर स्थिति में लाया गया था। उसे भर्ती किया जाता, इससे पहले बालक की मौत हो गई। इधर, बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ निवासी खातून को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें भी सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। उनके अलावा मीरा सराय निवासी अनूप (45) को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार रात उन्हें अस्पताल लाया गया। अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक अनूप नैबुलाइजर का प्रयोग कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य मरीज की मौत सर्जिकल वार्ड में हुई है। अस्पताल में एक-एक करके चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इससे अस्पताल में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। चर्चा है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हुई है। बहरहाल अभी तक अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है, ये बात सही है। हमने एंबुलेंस के जिला प्रभारी से बात की है। उनके माध्यम से कुछ सिलिंडर अलीगढ़ से भरवाए जा रहे हैं। सोमवार रात को सिलिंडर भेज दिए जाएंगे। उसके बाद ऑक्सीजन का इंतजाम हो जाएगा। जो लोग मरे हैं, उनकी मौत ऑक्सीजन के अभाव में हुई है। यह हम नहीं कह सकते। इसकी जांच करा लेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस, जिला अस्पताल