फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients arriving with complaints of sore throat, cough and tonsils

Budaun News: गले में खराश, खांसी और टॉन्सिल की शिकायतें लेकर पहुंच रहे मरीज

Tue, 14 Apr 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 14 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Patients arriving with complaints of sore throat, cough and tonsils
जिला अस्पताल में लगी मरीजो की लाइन। संवाद
बदायूं। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर नजर आ रहा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण खासतौर पर बच्चों में सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और टॉन्सिल की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से 120 लोग इन समस्याओं के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अप्रैल में तापमान के उतार-चढ़ाव और बदलते मौसम के कारण बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इससे उन्हें खांसी, जुकाम, गले में दर्द और निगलने में दिक्कत जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बच्चों में टॉन्सिल की सूजन के मामले भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी में भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस मौसम में बच्चों को ठंडी चीजों से बचाएं। साथ ही साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस समय दिन में धूल भरी हवाएं सांस की नली में जलन पैदा करती है। इससे सर्दी-खांसी (वायरल इंफेक्शन ) आसानी से हो जाती है। ऐसे में बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोने की आदत डालें और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें। जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. एसपी सिंह का कहना है कि अभी तक सर्दी का असर था, अब दो दिन से दिन में तेज गर्मी पड़ने लगी है। इस मौसम के बाद की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed