फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients are shivering in the wards... even without doctors, heaters are burning in the rooms

Budaun News: वार्डों में ठिठुर रहे मरीज... बिना डॉक्टर भी कक्ष में जल रहे हीटर

Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Patients are shivering in the wards... even without doctors, heaters are burning in the rooms
जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटर के सहारे बैठे डॉक्टर व स्टाफ। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम नाकाफी हैं। मरीजों को कंबल तक के लिए तक टरकाया जा रहा है। वार्डों में मरीज ठिठुर रहे हैं, जबकि एक तरफ बिना डॉक्टर के भी कक्षों में हीटर जल रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश हैं कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए हीटर आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। लेकिन, जिला अस्पताल में यह व्यवस्था सिर्फ डॉक्टरों और स्टाफ ने अपने लिए ही कर रखी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग 50 से अधिक मरीज भर्ती हैं। ठंड के मौसम में वार्ड में भर्ती मरीजों को एक कंबल के सहारे रहना पड़ रहा है। आसपास के मरीज तो ठंड से बचाव के लिए कंबल रजाई की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। ठंड में शासन की ओर से मरीजों को वार्ड को गर्म रखने के लिए हीटर की व्यवस्था करने को कहा गया है। लेकिन अभी तक वार्डों में हीटर नहीं लगाए गए। इससे मरीज ठंड में ठिठुर रहे हैं। जबकि, स्टाफ और डॉक्टरों के कक्ष में यह सुविधा भरपूर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदार आमगांव निवासी चंद्रपाल व मोगर निवासी मीरा ने बताया कि यहां ठंड से बचने के कोई उपाय नहीं हैं। महज एक कंबल दिया गया है वो भी पुराना। गांव से रजाई मंगवाई है। रूम हीटर के बारे में बताया कि यह तो डाॅक्टरों के कमरों में चल रहे हैं। मरीजों के लिए कोई पूछने नहीं आया।

सीकरी निवासी मरीज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले उसको सड़क हादसे गंभीर चोट आने पर भर्ती कराया गया। घर से रजाई लेकर नहीं आए। यहां केवल एक पतला सा सरकारी कंबल मिला है, जिससे ठंड का बचाव नहीं हो पा रहा है। दो दिन से ठंड ज्यादा पड़ रही है। मांगने पर भी कंबल नहीं मिल रहा। अब ठंड से बचाने के लिए घर से रजाई मंगानी पड़ेगी। बर्खिन निवासी रूबी ने बताया कि उनके रिश्तेदार भर्ती है। केवल एक कंबल दिया गया है। अब घर से रजाई मंगवाई है। घर से रजाई लाकर मरीज को ठंड से बचाने का प्रयास किया है।



कोट
अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हुई है। वार्डों में जल्द ही हीटर की व्यवस्था की जाएगी। एनआरसी में व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही अन्य वार्डों में भी हीटर लगाने का काम किया जाएगा।- डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस

जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटर के सहारे बैठे डॉक्टर व स्टाफ। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटर के सहारे बैठे डॉक्टर व स्टाफ। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटर के सहारे बैठे डॉक्टर व स्टाफ। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में हीटर के सहारे बैठे डॉक्टर व स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed