फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Passengers will no longer have trouble getting on and off the train

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का होगा उच्चीकरण, 68.45 लाख स्वीकृत

Sat, 05 Nov 2022 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers will no longer have trouble getting on and off the train
रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर दो, जिसे उच्चीकृत किया जाना है। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रेलयात्रियों को अब ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दिक्कत नहीं होगी। बदायूं स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का जल्द ही उच्चीकरण होने वाला है। पूूर्वोत्तर रेलवे ने इसके लिए 68.45 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस धनराशि से रामनगर स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी कुछ काम होंगे। बदायूं स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई अभी ब्रॉडगेज लाइन के मानक के अनुरूप नहीं है। ट्रेन की ऊंचाई प्लेटफार्म से कहीं ज्यादा होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली के बीच पूर्वोत्तर रेलवे की मीटरगेज लाइन थी। मीटरगेज लाइन को दिसंबर 2013 में ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने का काम शुरू हुआ। अप्रैल 2015 में काम पूरा होने के बाद इस लाइन पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू किया गया। एक साल तक मालगाड़ियों के संचालन के बाद सवारी गाड़ियों का संचालन शुरू हो गया। बदायूं रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक ब्रॉडगेज लाइन के मानक के अनुरूप है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर दो मानकों को पूरा नहीं कर रहा।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर दो के उच्चीकरण का काम काफी समय से प्रस्तावित था। अब इसके लिए रेलवे ने बजट जारी कर दिया है। इसका काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्लेटफार्म को ऊंचा करने के साथ यात्री सुविधाओं में भी सुधार किया जाएगा। यात्री शेड और पेयजल की व्यवस्था के साथ अतिरिक्त बेंच भी लगाई जानी हैं। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मार्ग 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे की ओर से प्लेफार्म के उच्चीकरण को लेकर लगभग सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज गुजरती हैं छह जोड़ी रेलगाड़ियां, कई का स्टॉपेज प्लेटफार्म नंबर दो पर
बदायूं। बरेली-कासगंज रेल रूट से रोज छह जोड़ी रेलगाड़ियां गुजरती हैं। इसके अलावा ब्रांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है। आगरा फोर्ट-रामनगर सुपरफास्ट सोमवार, बुधवार, शनिवार और मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को अप-डाउन में बदायूं स्टेशन पर आती है। टनकपुर-मथुरा सवारी गाड़ी सप्ताह में पांच दिन चलती है। कई बार क्रॉसिंग भी बदायूं स्टेशन पर होता है। स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन मेन जबकि दो की लाइन लूप लाइन है। ऐसे में कई बार ट्रेनों का ठहराव लूप लाइन पर कराना होता है। प्लेटफार्म मानक के अनुरूप न होने के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है।

बदायूं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के उच्चीकरण के लिए बजट मिल गया है। इज्जतनगर रेल मंडल के तहत बदायूं और रामनगर रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों का उच्चीकरण होना है। काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed