{"_id":"68b89fd6e4b1b4e8790dbcec","slug":"parshwanath-won-the-match-by-defeating-mahavir-team-by-seven-runs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-146298-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पार्श्वनाथ ने महावीर टीम को सात रनों से हराकर जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पार्श्वनाथ ने महावीर टीम को सात रनों से हराकर जीता मैच
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के सातवें दिन को उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। निखिल जैन ने बुधवार को प्रवचन में कहा, केवल शरीर को तपाना तप नहीं है बल्कि इच्छा को रोकना तप है। जिससे राग-द्वेष-मोह रूपी मैल दूर हों वह तप है। तप से ही इंद्रियों के विषयों को मारा जा सकता है। तप के बिना संसार से छुटकारा नहीं मिलता है।
इसके बाद धार्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता प्रभारी प्रशांत जैन व नीरेश जैन ने संपन्न कराई। इसमें पार्श्वनाथ और महावीर टीम ने प्रतिभाग किया। पार्श्वनाथ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। पार्श्वनाथ टीम ने 98 रन बनाए। इसमें ईशान जैन ने 21 रन, स्वीटी जैन ने तीन छक्के लगाकर कुल 21 रन बनाए। इसके बाद पूजा जैन ने एक, मान्या जैन ने 16, नेहा जैन ने तीन, दिव्या जैन ने सात, रीना जैन ने 11, कप्तान लकी जैन ने नौ और प्रीत जैन ने नौ रन बनाए।
जवाबी पारी खेलते हुए महावीर टीम से मयंक जैन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। मोना जैन ने एक, कप्तान पंकज जैन ने एक, आरती जैन ने 12, निशा जैन ने चार, सम्यक जैन ने 12, गुंजन जैन ने 13, दिव्या जैन ने तीन, सीमा जैन ने 10 और प्रमिला जैन ने सात रन बनाए। इस प्रकार महावीर टीम 91 रनों ढेर हो गई।
विज्ञापन
पार्श्वनाथ टीम ने सात रनों से रोमांचक मैच जीत लिया। ईशान जैन (21 रन व दो विकेट) को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। नीरेश जैन ने कमेंट्री करके दर्शकों को आनंद दिलाया। बाद में विजेता टीम पार्श्वनाथ के सभी सदस्यों को प्रशस्तिपत्र देकर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत जैन व कार्यक्रम संचालक नीरेश जैन ने सम्मानित किया।