फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Parshuram birth tourism Site declared cease to be faster

परशुराम जन्मस्थली को पर्यटन स्थल घोषित को संघर्ष होगा तेज

Mon, 11 Jan 2016 08:51 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 11 Jan 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
 भगवान परशुराम की जन्मभूमि को पर्यटन स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर संघर्ष तेज होगा। यह विचार परशुराम जन्मभूमि संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने जिले की टीम में राहुल पांडेय को जिला प्रभारी और राजेश मिश्र को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया। साथ ही पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई बैठक तिवारी ने कहा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद में भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को संगठन तीन साल से संघर्षरत है। इसमें ब्राह्मण समाज के साथ अन्य सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों से अपील की है। राहुल पांडेय ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो वायदा किया था, उसे नहीं निभाया। हम कुलदेवता की अस्मिता बचाने को संघर्ष कर रहे हैं। यदि सीएम ने अपना वायदा नहीं निभाया तो आंदोलन तेज होगा। केंद्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों से 10 दिन में पांच-पांच अन्य पदाधिकारी नियुक्त करने को कहा। इस मौके पर मधुकर शर्मा, विवेक शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, भीष्मदेव पांडेय, नीलेश पांडेय, योगेश पांडेय, अंकुश चतुर्वेदी एवं संघर्ष शंखधार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed