फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panic among villagers due to leopard in Badaun district

Budaun News: तीन दिन से तेंदुए की दहशत... अब बेहटा जबी में दिखा, खेतों पर जाने से डर रहे किसान

Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
सार

बिल्सी क्षेत्र में फिर तेंदुआ देखा गया, जिससे इलाके में दहशत है। मंगलवार को खेत पर काम कर रहे लोगों ने जैसे ही तेंदुआ देखा तो चिल्लाकर गांव की ओर दौड़ पड़े। खेतों में तेंदुए के पगचिन्ह देखे गए हैं। 

विज्ञापन
Panic among villagers due to leopard in Badaun district
खेतों में कॉम्बिंग करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में चंदऊ गांव के बाद तेंदुआ अब बेहटा जबी गांव में देखने का दावा ग्रामीणों ने किया है। मंगलवार को खेत पर काम कर रहे लोगों ने जैसे ही तेंदुआ जैसा जानवर देखा तो चिल्लाकर गांव की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद गांव से तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना के बाद रेंजर एके त्यागी टीम के साथ गांव पहुंचे और तेंदुआ की तलाश में कॉम्बिंग शुरू की है।

विज्ञापन


बिल्सी क्षेत्र में मंगलवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसा जानवर को देखा। इससे पूर्व शनिवार को खेड़ा पूर्वी गांव के लोगों ने गन्ने के खेत में बछड़े का शिकार तेंदुए द्वारा किए जाने की सूचना वन विभाग की टीम को दी थी। टीम वहां जांच पड़ताल और गश्त कर रही थी। इस बीच रविवार रात को पड़ोसी गांव चंदऊ में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया। 
विज्ञापन


दोनों गांवों में एक जैसे पगचिन्ह मिले 
इसके बाद भी वन विभाग तेंदुआ होने की बात से पल्ला झाड़ता रहा। जबकि दोनों गांव में एक जैसे ही पगचिन्ह मिले थे। मंगलवार सुबह गांव बेहटा जबी के कुछ लोग खेत पर काम करने गए थे तो खेत में काम करते समय उनको तेंदुए की तरह का जानवर दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण चीखते हुए गांव पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीण खेतों पर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। गांव के लोगों ने वन विभाग की टीम को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद रेंजर एके त्यागी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने जंगल में तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुआ पकड़ना तो दूर, उसका सुराग तक नहीं लगा सकी है। इससे तीनों गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। लोग खेतों की तरफ भी नहीं जा रहे हैं। सहसवान रेंज के रेंजर एके त्यागी का कहना है कि टीम लगातार गश्त कर रही है। टीम को अभी तक कोई तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई नहीं दिया है। 
तीन दिन बाद भी नहीं आई पगचिन्हों की रिपोर्ट
जिले में एक के बाद एक गांव में तेंदुआ देखा जा रहा है। वहीं वन विभाग द्वारा शनिवार को भेजे गए पगचिह्नों के सैंपल की मंगलवार तक रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट में पता लग सकता है कि यह पगचिन्ह किसके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed