{"_id":"5908cc1c4f1c1b36514432c8","slug":"panchayat-sent-to-captive-home-captive-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पंचायत घर पर कब्जा करने वाले को भिजवाएं जेल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पंचायत घर पर कब्जा करने वाले को भिजवाएं जेल’
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 02 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
kabza
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली तहसील दिवस में डीएम को 267 शिकायतें मिलीं
ब्लाक आसफपुर की ग्राम पंचायत हरदासपुर के पंचायत घर तथा सचिवालय पर अवैध कब्जा करने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों, चकरोडों, तालाबों, पोखरों, कब्रिस्तानों आदि पर अवैध कब्जे करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर उनको जेल भेजा जाएगा।
मंगलवार को तहसील बिसौली में आयोजित तहसील दिवस में डीएम के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिकायतों को सुना। हरदासपुर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश की शिकायत पर डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि हरदासपुर के पंचायतघर तथा सचिवालय पर अवैध कब्जा करने वाले रामबाबू के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराई जाए। तहसील दिवस में सुरेन्द्र गिरी ने फरियाद की कि वह अत्यन्त गरीब, विकलांग है, उसे विकलांग पेंशन और ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए। ब्लाक आसफपुर के ग्राम मुरियारी के दिव्यांग वीरपाल ने भी ट्राई साइकिल की मांग की। डीएम ने दोनों प्रार्थनापत्रों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ऐसे प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। ग्राम ब्यौर कासिमाबाद के श्रीपाल सिंह ने कोटेदार की मनमानी की शिकायत की।
डीएम ने सभी शिकायतकर्ताओं से स्वयं रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुना। डीएम का पहला तहसील दिवस होने के कारण काफी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, चकबंदी, विद्युत, विकास, समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित कुल 267 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
--
सात वर्ष बाद भी नहीं मिली ग्रेच्युटी
बदायूं। बिसौली में आयोजित तहसील दिवस में बिसौली स्थित बार्ड नंबर दस के निवासी गौरव सक्सेना ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव से शिकायत की कि उसके पिता उमेश चंद्र सक्सेना तहसील में लेखपाल थे और उनकी मई 2010 में मृत्यु हो चुकी है लेकिन अब तक फंड एवं ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हुआ है। डीएम ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अतिशीघ्र लंबित भुगतान की कार्रवाई अमल में लाई जाए और जिम्मेदारी तय करते हुए दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
--
सफाई कर्मचारी के निलंबन के आदेश
बदायूं। ग्राम भीकमपुर के रंजीत सिंह ने तहसील दिवस में डीएम अनिता श्रीवास्तव से शिकायत की कि उनके गांव में तैनात सफाई कर्मचारी लंबे अर्से से गांव में नहीं पहुंचा है, जिससे गांव में सफाई नहीं हो रही है। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह को निर्देश दिए कि जांच करते हुए दोषी पाए जाने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित करने के आदेशि दए। तहसील दिवस में डीएफओ समीर कुमार, उप जिलाधिकारी रामदत्त राम, सीओ डॉ. कृष्ण कांत सरोज सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सहसवान तहसील दिवस में 27 शिकायतें आईं
सहसवान। एसडीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में प्रमोद इंटर कॉलेज में कक्षा छह से लेकर आठ तक फीस के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का मामला गरमाया रहा। तहसील दिवस में पांच प्रार्थना पत्र आए। एसडीएम ने जांच तहसीलदार अहिवरन सिंह को दी है।
तहसील दिवस में कुछ 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। दो प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए।