फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat elections: More than 42,000 fake voters removed from the district's voter list

पंचायत चुनाव : जिले में 42 हजार से अधिक फर्जी मतदाता सूची से बाहर

Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: More than 42,000 fake voters removed from the district's voter list
बदायूं। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व जिले में मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया तेजी से जारी है। जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे गहन सत्यापन में बड़े पैमाने पर फर्जी, संदिग्ध व डुप्लीकेट मतदाताओं का खुलासा हुआ है। अब तक 42,828 फर्जी वोटरों को पूरी तरह सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले की 1037 ग्राम पंचायतों में मतदाता डेटा संशोधन और सत्यापन का कार्य जारी है। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में जिले में 19,39,675 मतदाता पंजीकृत थे। हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले को 3,07,139 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। जिसके आधार पर सत्यापन शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि अब तक 1.51 लाख मतदाताओं का फील्ड सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि कई व्यक्तियों के नाम अलग-अलग ग्राम पंचायतों में दोहराए गए थे। इसके अलावा गलत दस्तावेज, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि, पता बदलने के बावजूद नाम न हटना, दोहरी पहचान जैसे कारणों से बड़ी संख्या में मतदाता फर्जी पाए गए। ऐसे 42 हजार से अधिक नाम तत्काल प्रभाव से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बदायूं ने दिखाई तेजी, प्रदेश में 21वां स्थान

सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि संदिग्ध मतदाताओं के सत्यापन के मामले में जिले का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जिले ने प्रदेश स्तर पर 21वां स्थान हासिल किया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर ग्राम पंचायत में सत्यापन तेजी से पूरा किया जाए, ताकि आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जा सकें।

सहसवान में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता, दहगवां दूसरे नंबर पर

जिले में सबसे अधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता की बात करें तो सहसवान इसमें सबसे आगे है। यहां पर 29908 डुप्लीकेट मतदाता हैं, जबकि 27,724 डुप्लीकेट मतदाता के साथ दहगवां दूसरे, 23,687 मतदाता के साथ उझानी तीसरे नंबर पर, 23208 मतदाता के साथ बिसौली चौथे और 22,726 मतदाता के साथ जगत पांचवें नंबर पर है।




ब्लॉक कुल वोट संभावित डुप्लीकेट वोटर हटाए गए वोटर



जगत 146589 22726 2683

उझानी 153535 23687 1746



सालारपुर 128059 17236 1046

कादरचौक 127360 19360 449



म्याऊ 118874 19458 6179

सहसवान 160217 29908 1174



दहगवां 146954 27724 329

वजीरगंज 114986 13266 1560



आसफपुर 135343 21112 2828

इस्लामनगर 107977 15968 1878



दातागंज 110306 18570 5430

उसावां 102136 16074 4968



समरेर 106141 17338 5353

बिसौली 137698 23208 2043




सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुनरीक्षण का काम 24 नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। अगर किसी ने इसमें लापरवाही बरती को संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर बैठक में भी निर्देश दिए गए हैं। -अवनीश राय, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed