फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat elections: 1,15,172 duplicate names removed from voter list

पंचायत चुनाव : मतदाता सूची से 1,15,172 डुप्लीकेट नाम हटाए

Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 1,15,172 duplicate names removed from voter list
बदायूं। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेजी पकड़ चुकी है। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर दे रहा है। इसी अभियान के तहत संभावित डुप्लीकेट वोटरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले को कुल 3,07,139 संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। यह सूची चुनाव आयोग की डिजिटल प्रणाली के माध्यम से तैयार की गई थी, जिसमें नाम, पता, उम्र, परिवार के सदस्यों की समान जानकारी और दूसरे क्षेत्रों में मिले मेल के आधार पर मतदाताओं को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस सूची का बारीकी से सत्यापन शुरू किया। ब्लॉक स्तर पर बनी टीमों ने घर-घर जाकर और डिजिटल रिकॉर्ड मिलान के जरिए मिलान प्रक्रिया को तेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अब तक हुई जांच में 1,15,172 डुप्लीकेट वोटर सत्यापित किए जा चुके हैं। इन सभी नामों को मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शेष नामों का सत्यापन भी तेजी से जारी है और जल्द ही पूरी सूची अपडेट कर दी जाएगी।
डुप्लीकेट वोटरों को हटाने से चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता मिलेगी और फर्जी मतदान की संभावनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी। प्रशासन का दावा है कि शुद्ध मतदाता सूची के चलते इस बार पंचायत चुनाव और अधिक विश्वसनीय और निष्पक्ष साबित होंगे। चुनाव अधिकारी इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि नई सूची जारी होने के बाद मतदाता अपने नामों की जांच अवश्य कर लें, ताकि असली मतदाताओं के नाम किसी तकनीकी कारण से प्रभावित न हों।

प्रदेश के 75 जिलों में बदायूं 10वें नंबर पर
पंचायत सूची में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के मामले में जिले का प्रदर्शन अन्य जिलों से काफी बेहतर चल रहा है। हालात यह है कि प्रदेश के 75 जिलों में बदायूं 10वें नंबर पर है, जबकि पीलीभीत और शाहजहांपुर टॉप 20 में भी शामिल नहीं हैं।


जिले में पंचायत चुनावाें को लेकर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन जारी है। इसको लेकर संबंधितों को निर्देश दिए गएहैं कि वह समय से काम को पूरा करें। हालांकि जिले में समय से पहले ही डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का काम पूरा हो जाएगा। -अरुण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed