फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat chunaaav results

पुलिस ने मंडी गेट से प्रत्याशी समर्थकों को खदेड़ा, कई के मतगणना पास जब्त

Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat chunaaav results
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के बाहर रविवार देर रात कई प्रत्याशियों के समर्थक सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। शुरू में हालांकि वह मंडी गेट से दूर रहे लेकिन धीरे-धीरे करके उन्होंने जमघट लगा लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। एक दर्जन से अधिक अभिकर्ताओं के मतगणना पास भी जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

मामला रात करीब साढ़े 11 बजे का है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में उझानी ब्लॉक क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। पुलिस ने राउंड वार मतगणना के तहत प्रत्याशियों या फिर उनके अभिकर्ताओं को मतगणना परिसर में प्रवेश करने दिया लेकिन कई प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी गांवों से भारी संख्या में पहुंचे। कुछेक प्रत्याशियों ने तो अपने समर्थकों के लिए शाम को भोजन के पैकेट भी बनवा कर मंगवा लिए थे। रात में समर्थकों की संख्या में इजाफा हुआ तो पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी। मंडी समिति के आसपास बरेली-मथुरा हाईवे के दोनों तरफ खड़े प्रत्याशी समर्थकों को पुलिस ने घर लौट जाने की हिदायत भी दी, लेकिन अधिकतर लोग मौके पर डटे रहे। इसके चलते पुलिस को मंडी के आसपास खड़े लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ना पड़ा। खदेड़े जाते समय एक दर्जन लोग ऐसे भी पुलिस के हत्थे आए, जिनके पास मतगणना पास थे। ऐसे में पुलिस ने उनके मतगणना पास जब्त कर लिए गए। बाद में कुछेक को मतगणना पास लौटा भी दिए गए। बता दें कि भीड़ की वजह से कोविड गाइडलाइन का पालन भी सही ढंग से नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed