फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   panchayat chunaaav results

पूर्व ब्लॉक प्रमुख, दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार भी हारे

Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav results
बदायूं। पंचायत चुनाव के लिए रविवार सुबह से शुरू हुई मतगणना सोमवार रात तक जारी रही। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव परिणाम तो रविवार दोपहर से ही आने लगे, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव परिणाम सोमवार दोपहर बाद से आने शुरू हुई। जिले में जिला पंचायत सदस्य पद की 51 सीटें हैं। कई सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर रही। कुछ स्थानों पर बसपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने भी नतीजों को दिलचस्पा बना दिया। तो कुछ जगहों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख से लेकर दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार तक हार गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के नतीजों पर भाजपा के साथ सपा, बसपा और कांग्रेस के दिग्गजों की नजरें भी टिकी रहीं। आधा दर्जन सीटों पर तो निर्दलीयों ने भी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को न सिर्फ सीधी टक्कर दी बल्कि चुनाव भी जीता। चंदोई जिला पंचायत सीट से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के चाचा भाजपा प्रत्याशी आशीष सागर को निर्दलीय पप्पू कोरी ने हरा दिया। चंगासी सीट से भाजपा किसान मोर्चा के नेता राणा प्रताप सिंह की पत्नी हेमा सिंह को सपा के जितेंद्र यादव ने सिकस्त दी। रमजानपुर सीट पर भाजपा की निर्दलीय फिजा खानम ने भाजपा की ओमवती वर्मा को हरा दिया। रिजौला, बसेला, कलौरा, सकरी जंगल सीटों पर भी सपा ने कब्जा कर दिया। खंडुआ सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी कौशल रस्तोगी ने भाजपा को शिकस्त दी।
विज्ञापन

जिले की ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर रही। मतगणना के दौरान एजेंट एक-एक वोट के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। सपा ने 40 सीटों पर जबकि बसपा ने 35 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मंगलवार देर रात तक मतगणना के दौरान जिस तरह के रुझान बन रहे थे उससे साफ है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा और सपा के बीच ही मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल की फिजा खानम चुनी गईं जिला पंचायत सदस्य
बदायूं। कादरचौक ब्लॉक की रमजानपुर जिला पंचायत सीट से 20 वर्षीय फिजा खानम को जिला पंचायत सदस्य चुना गया है। फिजा खानम ग्रहणी हैं। पिछले वर्ष ही उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मूल रूप से कादरचौक ब्लॉक के गांव बेहटा डंबरनगर निवासी एहसान की पुत्री फिजा खानम की विवाह ककराला निवासी अब्दुलाह खान के साथ हुआ है। रमजानपुर जिला पंचायत सदस्य सीट महिला सीट थी। रमजानपुर सीट कस्बा ककराला से सटी हुई है। इस सीट पर चुनाव के लिए अब्दुल्लाह तैयारी कर रहे थे। आरक्षण में सीट महिला के लिए आरक्षित किए जाने के बाद ससुरालियों ने फिजा को चुनाव लड़ाया। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी फिजा ने भाजपा की ओमवती वर्मा को शिकस्त दी है। फिजा का कहना है कि उनका पहला काम शासन और जिला पंचायत की ओर से आने वाली विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र के लोगों को पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed