कादरचौक। ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ शैली गोविल को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने बताया कि मोबाइल रिचार्ज, कार्यालय के लिए स्टेशनरी, स्मार्टफोन, समय से मानदेय दिलाए जाने के अलावा एग्रीस्टैक का कार्य महिला पंचायत सहायकों से न कराने की मांग की। उनका कहना था कि कई किमी तक महिला पंचायत सहायक को जाने में असुरक्षा महसूस होती है। मांग थी कि पंचायत घरों में उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। ज्ञापन लेने के बाद बीडीओ ने पंचायत सहायकों की मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सहायक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हुकुम सिंह शाक्य, सीमा गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, अंकित सिंह, जितेंद्र समरीन, ममता, राखी, आरती, अर्चना, बब्लू राजवीर आदि मौजूद रहे। संवाद