{"_id":"63680c4285a9240f68040744","slug":"panchayat-assistant-raped-woman-was-doing-blackmail-badaun-news-bly503022676","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: पंचायत सहायक ने महिला से किया दुष्कर्म, फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया, तीन महीने तक बनाता रहा शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: पंचायत सहायक ने महिला से किया दुष्कर्म, फोटो खींचे और वीडियो भी बनाया, तीन महीने तक बनाता रहा शिकार
Mon, 07 Nov 2022 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:04 AM IST
सार
महिला का कहना है कि गांव के पंचायत सहायक सोमेंद्र के पिता हिस्ट्रीशीटर है। वह दबंग प्रवृत्ति का है। अगस्त महीने में पंचायत सहायक मौका देखकर उसके घर में घुस आया था। उसने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके फोटो खींचे थे और वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने पंचायत सहायक पर दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पिछले तीन माह से पंचायत सहायक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर तीन महीने से उससे दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला का कहना है कि गांव के पंचायत सहायक सोमेंद्र के पिता हिस्ट्रीशीटर है। वह दबंग प्रवृत्ति का है। अगस्त महीने में पंचायत सहायक मौका देखकर उसके घर में घुस आया था। उसने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके फोटो खींचे थे और वीडियो बनाया था। उसे धमकी दी थी कि शिकायत की तो वह वीडियो व फोटो वायरल कर देगा। उसके परिवार को जान से मार देगा। तब से वह लगातार ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म कर रहा था। उससे सोने-चांदी के जेवर और रुपये भी ठग लिए।
विज्ञापन
जब काफी परेशान हो गई तो उसने परिवार वालों को पूरी बात बताई। रविवार को महिला परिवार वालों के खिलाफ थाने पहुंची। उसने पंचायत सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन