फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panchayat assistant and colleague assaulted, family register torn

Budaun News: पंचायत सहायक और सहयोगी से मारपीट, परिवार रजिस्टर फाड़ा

Mon, 18 Sep 2023 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistant and colleague assaulted, family register torn
उझानी की घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। पारिवारिक सर्वे के दौरान दो युवकों ने पंचायत सहायक और उनके सहयोगी से मारपीट की। परिवार रजिस्टर छीन लिया और फाड़कर फेंक दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा की है। पंचायत सहायक प्रशांत चौहान की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक दो दिन पहले वह अपने सहयोगी कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव लभारी निवासी सेवाराम पुत्र धनपाल के साथ पारिवारिक सर्वे के लिए निकले। गांव के रोहित और अमन सिंह पुत्र केशव सिंह से जानकारी मांगी तो दोनों भड़क गए। दोनों भाइयों ने पंचायत सहायक और उनके सहयोगी सेवाराम के साथ मारपीट की। परिवार रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पंचायत सहायक ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को आता देख दोनों भाई मौके पर से भाग गए। बाद में पंचायत सहायक ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को फोन पर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मारपीट में घायल पंचायत सहायक और उनके सहयोगी का पुलिस ने मेडिकल भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रोहित और अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार त्यागी को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed