{"_id":"8a6194f59d0cfbe051ad07da52973c54","slug":"panchayat-area-of-salarpur-the-meeting-sought-proposals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सालारपुर की बैठक में मांगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सालारपुर की बैठक में मांगे प्रस्ताव
badaun
Updated Tue, 12 May 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड सालारपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों से क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गए। कहा गया कि विकास के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी रखा। जिन्हें क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ने दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक के शुरु में खंड विकास अधिकारी ललित कुमार सोती ने विकासखंड में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी। कहा कि शासन द्वारा गांवों के विकास को कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। शासन की मंशा है कि उन योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिले। उन्होंने सदस्यों को सभी योजनाओं के क्रियान्यवन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया। क्षेत्र पंचायत अध्यक्षा जैवुल निशा ने कहा कि हर गांव का विकास होगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। उनका प्रयास है कि सालारपुर ब्लाक विकास की दृष्टि से आदर्श ब्लाक गिना जाए। जरूरी है कि इसके लिए सभी सदस्यों को विकास पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत अध्यक्षा ने सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के बारे में पूछा। कहा कि धनराशि मिलते ही सभी विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। सदस्य अपने प्रस्ताव दे दें। कई सदस्यों ने अपने क्षेत्र में अब तक विकास कार्य न होने की बात कही। कहा कि गांवों में सफाई कर्मचारी भी नियमित रूप से सफाई करने को नहीं पहुंचते हैं जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतें होती हैं। बैठक में एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा, शंकर लाल, अवनेश सिंह, केपी सिंह, ऋषिपाल, केशव भारती, जानकी प्रसाद शर्मा, आकाश सक्सेना, हेमंत गुप्ता, टीएच खां आदि थे।
विज्ञापन