{"_id":"668dce9dc4d4477364015a84","slug":"palledar-murdered-in-haryana-by-strangulation-son-said-mother-got-him-murdered-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121998-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हरियाणा में पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या, बेटा बोला- मां ने कराई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हरियाणा में पल्लेदार की गला घोंटकर हत्या, बेटा बोला- मां ने कराई हत्या
Wed, 10 Jul 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
मेघनाथ का फाइल फोटो।
कादरचौक (बदायूं)। गांव मुगर्रा जरासी निवासी मेघनाथ (38) की हरियाणा के पानीपत में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके बेटे अभिषेक का कहना है कि उसके पिता की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने कराई है। उसके ट्रक मालिक से अवैध संबंध थे। उसके पिता बीच में आ रहे थे, इसलिए ही उनकी हत्या करा दी गई।
ग्राम मुगर्रा जरासी निवासी मेघनाथ पुत्र राजपाल करीब 12 साल से हरियाणा के पानीपत जिले में कुलदीप नगर में रह रहे थे। मेघनाथ के 17 वर्षीय बेटे अभिषेक के मुताबिक उसके पिता की चार संतानें हैं। उनमें वह सबसे बड़ा है। वह गांव में ही अपने ताऊ के पास रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। उससे छोटा भाई विवेक (13), बहन शालू (12) और सबसे छोटा भाई शिवा (9) उसकी मां-पिता के साथ रहती थीं।
एक साल पहले ही उसके पिता कुलदीप नगर में आए थे। वह एक ट्रक पर पल्लेदारी का काम करते थे। उनके कमरे के बराबर में ही ट्रक मालिक का कमरा था, जिससे उनकी मां के ट्रक मालिक से अवैध संबंध हो गए थे। आठ जुलाई की रात उनकी कमरे में ही गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर उसके तहेरे बहनोई सोनू रह रहे थे। वह इसकी सूचना पर अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसके पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा, लेकिन उसकी मां ने पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया। उल्टे उनपर ही आरोप लगाने लगीं और उन्हें धमकी दी कि उन्हें झूठे मामले में फंसा देंगी, जिससे वह शांत हो गए और अंतिम संस्कार करने के बहाने शव को गांव ले आए। ट्रक मालिक भी जल्दी कर रहा था। उसने एंबुलेंस बुलाकर शव को यहां भिजवा दिया।
यहां जब उसने अपनी मां से पूछा तो उसने खुद हत्या करने की बात कबूली, जिससे उसके परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार दोपहर मेघनाथ के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिवार वाले शव को घर ले गए और देर शाम उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।
घटनास्थल पानीपत, जहां तहरीर देंगे परिजन वहीं दर्ज होगी एफआईआर
नए कानून के तहत अब यह सुविधा हो गई है कि घटनास्थल कहीं का हो, परिवार वाले जहां चाहें तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी। परिवार वालों ने भी यह लिखकर दिया है कि मेघनाथ की हत्या पानीपत जिले में हुई है। उनकी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अगर परिवार वाले कादरचौक थाने में तहरीर देंगे तो उसकी एफआईआर यहीं दर्ज हाेगी लेकिन उसकी विवेचना पानीपत जिले की संबंधित थाना पुलिस ही करेगी। विवेचना को यहां से ट्रांसफर करा दिया जाएगा।