फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paddy purchase

कांटे में मिली खामी, क्रय केंद्र प्रभारी मिला गैरहाजिर

Tue, 12 Oct 2021 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase
दातागंज मंडी में लगे क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक क्रय केंद्र प्रभारी गैरहाजिर मिला। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे में भी कमियां पाई गईं। वहीं यह भी सामने आया कि पीसीएफ और यूपीएसएस के जिला प्रबंधक किसानों के पंजीकरण में रुचि नहीं ले रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के डीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्र खुल गए हैं। हालांकि अब तक जिले में एक भी दाने की खरीद नहीं हो सकी है। इसे लेकर डीएम ने सोमवार को दातागंज मंडी स्थित आरएफसी के दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां क्रय केंद्र प्रभारी आलोक कुमार भट्ट अनुपस्थित मिले। सहायक ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। यहां डीएम ने इलेक्ट्रानिक कांटे का निरीक्षण किया तो तौल में 80 ग्राम की कमी मिली, इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि बांट-माप अधिकारी से संपर्क कर जल्द इसे ठीक कराया जाए। इसी प्रकार जांच में 17 के मुकाबले धान में नमी भी 25 फीसदी मिली।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम लेखपालों से किसानों का पंजीकरण कराना शुरू करें। साथ ही प्रत्येक केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर प्रतिदिन कम से कम 10 किसानों का पंजीकरण कराए। वहीं जिला प्रबंधक पीसीएफ और यूपीएसएस के किसानों के पंजीकरण में रुचि न लेने पर डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम ने वजीरगंज मंडी स्थित आरएफसी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों क्रय केंद्रों पर बैनर तो लगा था, लेकिन केंद्र प्रभारी राजकुमार चौधरी अनुपस्थित थे। उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।

------------
आधार कार्ड करा सकते हैं अपडेट
डीएम ने कहा है कि आधार कार्ड में अगर मोबाइल नंबर गलत है तो उसे अपडेट करा लें। मुख्यालय स्थित डाकघर के अलावा भाऊ नगला, आजमपुर बिसरिया, मनिकपुर कौर, गंदाह, मेहताबपुर, कुवंरगांव, धनारी, रेहडिया समेत 36 डाकघरों में कार्ड अपडेट कराया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed