फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Paddy procurement will start in the district from October 3.

Budaun News: तीन अक्तूबर से जिले में शुरू होगी धान खरीद

Wed, 01 Oct 2025 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will start in the district from October 3.
बदायूं। जिले में इस वर्ष धान खरीद तीन अक्तूबर से प्रारंभ होगी। पहले यह प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन एक और दो अक्तूबर को होने वाले अवकाश के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। प्रशासन और कृषि विभाग ने धान खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियांं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 37 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। शासन ने जिले को 37,000 मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीद का लक्ष्य दिया है। मोटा अनाज खरीदने के लिए अलग केंद्र बनाए गए हैं। बाजरा के लिए 16 केंद्र और मक्का के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। बाजरा के लिए 16,500 एमटी और मक्का के लिए 100 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बेचने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डिप्टी आरएमओ अतुल वशिष्ठ ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है और तीन अक्तूबर से धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के कारण शुरुआत में एक सप्ताह तक धान की आवक होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed