{"_id":"6add18dec2619bd54e0be2ee","slug":"pacs-personnel-staged-a-protest-demanding-regular-salaries-and-cashless-medical-treatment-badaun-news-c-123-1-bdn1037-176172-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पैक्स कर्मियों ने नियमित वेतन व कैशलेस इलाज की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पैक्स कर्मियों ने नियमित वेतन व कैशलेस इलाज की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लोटनपुरा स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर प्रदर्शन करते पैक्स सचिव। संवाद
बदायूं। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने लोटनपुरा सहकारी क्रय विक्रय समिति पर जिले के पैक्स सचिवों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। जनपद के पैक्स सचिवों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सहायक आयुक्त सहकारिता विवेक कौशल को दिया।
सोसाइटी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सचिव लंबे समय से कमीशन बेस वेतन पर काम कर रहे हैं। उसके बाद भी समय से भुगतान न होने के कारण सचिवों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सचिवों और कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान किया जाए। नियमित वेतन की सुविधा दी जाए।
महामंत्री रामखिलाड़ी शर्मा ने कहा कि सचिवों से रात के दस बजे तक कार्य कराया जाता है। वेतन न मिलने से वह परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि पैक्स कर्मचारियों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति नियमित वेतन एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए। बताया कि 22 अक्तूबर से इको गार्डन में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू हो गया है। अगर जल्दी मांगें पूरी न हुईं तो जिले के सचिव कार्य बहिष्कार कर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्रा, कप्तान सिंह, सुशलेंद्र सिंह, सतीश यादव, मुकर्रम, रामजी पाठक आदि पैक्स सचिव मौजूद रहे।