{"_id":"5e161fe68ebc3e87f62f737a","slug":"pac-badaun-news-bly391255760","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेगी पहली पीएसी महिला बटालियन, खर्च होंगे 325 करोड़ 27 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेगी पहली पीएसी महिला बटालियन, खर्च होंगे 325 करोड़ 27 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में पीएसी की महिला बटालियन खुलवाने के प्रयास सफल होने वाले हैं। शासन ने बटालियन खोलने की अनुमति दे दी है। दातागंज के सैजनी गांव में भूमि का चयन किये जाने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है। 325 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च होंगे।
जिले में पीएसी की बटालियन खोले जाने की मांग काफी पुरानी है। लोग इसके लिए काफी समय से मांग कर रहे थे। कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। दातागंज के क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी जिला प्रशासन से लेकर शासन तक से पीएसी की महिला बटालियन खुलवाने के लिए पैरवी की थी। उनके काफी प्रयास से शासन से फाइल को स्वीकृति मिली। जब जमीन की बात आई, तब भी उनके प्रयास के बाद गांव सैजनी में 19.618 हेक्टेयर में जमीन पीएसी बटालियन बनाने के लिए मिल गई। प्रदेश की आठवीं महिला पीएसी बटालियन होगी।
- महिला पीएसी बटालियन में लगभग एक हजार आवास बनाए जाएंगे। इसमें एक सेनानायक, तीन उप सेनानायक, नौ सहायक सेनानायक, एक शिविरपाल, 24 इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर, 108 हेड कांस्टेबल, 842 कांस्टेबल, पांच एसआई, 10 एएसआई, 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 57 अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 57 आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी, एक चिकित्साधिकारी, दो फार्मेसिस्ट, एक रेडियो निरीक्षक, 12 रेडियो अनुरक्षण/केंद्र अधिकारी, 33 प्रधान परिचालक, दो सहायक परिचालक, एक कार्यशाला सहायक और 2 दो पद संदेशवाहक के लिए होंगे।
विज्ञापन
शासन स्तर से महिला पीएसी बटालियन बनाने के लिए अनुमति मिल गई है। बटालियन के कार्यालय, आवास भवन निर्माण के लिए सर्वे कराया गया है और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद में आगे का काम किया जाएगा।
- अमर सिंह, एक्सईएन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग