{"_id":"61c22107b0a7ca7ceb4494d4","slug":"oxygen-plant-inaugurated-badaun-news-bly470029052","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की कमी के बीच यह ऑक्सीजन प्लांट सपा के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाया गया।
लोकार्पण के बाद पूर्व सांसद ने कहा कि जनता पर जब भी कोई आपदा आई है समाजवादियों ने आगे बढ़कर सबसे पहले सहयोग किया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब लोगों की ऑक्सीजन की कमी से जान जा रही थी उस वक्त सपा के सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने चालीस लाख, एमएलसी अरविंद सिंह ने बीस लाख, राम सुंदर दास ने दस लाख, रामवृक्ष यादव ने पांच लाख, नरेश उत्तम पटेल ने दस लाख, संजय लाठर ने दस लाख रुपये का सहयोग देकर ऑक्सीजन प्लांट लगवाया।
उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद जिले और प्रदेश में विकास का पहिया फिर पूरी रफ्तार से घूमेगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, फखरे अहमद शोबी, हिमांशु यादव, राजीव राज गुप्ता, संतोष कश्यप, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।