फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Owner of property worth Rs 2.39 crore, case ongoing

Budaun News: 2.39 करोड़ की संपत्ति के मालिक, चल रहा मुकदमा

Fri, 19 Apr 2024 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Owner of property worth Rs 2.39 crore, case ongoing
बदायूं। बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मुस्लिम खां पेशे से व्यापारी हैं। उनके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। उनके खिलाफ आईसीपी की धारा 406 के तहत अलापुर थाने में मुकदमा दर्ज है, जो जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन है। वह खुद करोड़पति हैं, पत्नी की संपत्ति जोड़ दें तो सवा दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुस्लिम खां की चल व अचल संपत्ति 2.39 करोड़ रुपये की हैं। उनकी पत्नी परवीन मुस्लिम की 39.82 लाख की संपत्ति है। मुस्लिम खां ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी आय 79,2430 रुपये थी। दंपती के हाथ में ढाई लाख रुपये हैं। इसमें से पत्नी के पास 50,000 रुपये हैं। उनके पास छह लाख रुपये का सोना है, जबकि पत्नी के पास 13.8 लाख रुपये का सोना है। मुस्लिम खां ने जामियां उर्दू अलीगढ़ से 1994 में अदीव ए कामिल तक की पढ़ाई की है। यह बीए के समकक्ष है। वह उसहैत विधानसभा क्षेत्र से 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी परवीन मुस्लिम ककराला नगर पंचायत की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed