{"_id":"f2ab6532c90d16ce233442ec1daf32dc","slug":"overcoming-offton-ten-days-for-the-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफतों से निजात पाने के लिए दस दिन करें इबादत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफतों से निजात पाने के लिए दस दिन करें इबादत
Bisuli
Updated Thu, 09 Jul 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के आखिरी अशरा में अहतकाफ में बैठना यानि मस्जिद में पूरे दस दिन केवल अल्लाह की इबादत करना खुदाई आफतों से निजात का कारण बनता है।
विज्ञापन
अहतकाफ में बैठने से पहले हाजी बाबा खानकाह मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद ने कहा कि इंसानों के बुरे अमालो, शैतान की पैरवी और अल्लाह के हुक्म और उसके रसूल की सुन्नत, हदीसों के खिलाफ चलने से खुदा की आफत नाजिल होती है। जैसे जलजला, बाढ़, बीमारियां, आंधी-तूफान इन तमाम आफतों से बचने के लिए अहतकाफ में बैठकर कम बोलना, कम खाना, कम सोना, सिर्फ अल्लाह की इबादत और अल्लाह से तमाम उम्मतें रसूल के लिए दुआ करना ही रब को राजी कर सकता है। खानकाह प्रबंधक अनवार अहमद सैफी नन्हें मियां ने बताया अकीदतमंदों के लिए खानकाह में इबादत करने का विशेष इंतजाम किया गया है। 21 रमजान को इफ्तार, लंगर, के अलावा रात में इबादत और 27 वी रमजान की रात में नमाज और दुआ होगी। सहरी का इंतजाम भी रहेगा। अहतकाफ से पहले नात पाक और दुआ हुई। इस मौके पर मशकूर खां, हाफिज अब्दुल कदीर, गुलाम मोहम्मद, छोटू फारूकी, हमदम बिसौलबी, राजा फिरोज खां, कमरूददीन नियाजी, मुस्तफा हैदर अददा, काजी जहीर अहमद, मुजीब सलमानी, फितरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन