फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Over Rs 4 lakh stolen from BJP leader's house

Budaun News: भाजपा नेता के घर से चार लाख से अधिक की चाेरी

Tue, 28 Apr 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Over Rs 4 lakh stolen from BJP leader's house
बिसौली के गांव लक्ष्मीपुर में भाजपा नेता के घर में खुला पड़ा बक्सा। स्रोत पीड़ित
बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने अपने घर से चार लाख से भी अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की तहरीर बिसौली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शमशाद ने बताया कि वह मुंबई में काम करते हैं। 21 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे जब वह मुंबई से अपने घर लक्ष्मीपुर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर करीब चार क्विंटल गेहूं, एक सोने का हार, सोने के झाले, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल, स्टेबलाइजर, दो गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, तांबे-पीतल के बर्तन, मिक्सर, इन्वर्टर बैटरा समेत अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

शमशाद को घर में चोरी की सूचना गांव के ही फरहत अली पुत्र अन्सार खां ने फोन पर दी थी। इसी पर वह मुंबई से गांव आए। इससे पहले परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में ही थे। शमशाद ने चोरी का शक गांव के ही तीन लोगों पर जताया है। इसमें एक धर्म परिवर्तन कर हिंदू से मुस्लिम बनी महिला का नाम भी शामिल है। फरहत अली ने एक आरोपी को घर से सामान ले जाते देखने का दावा किया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और झगड़े पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। घटना स्थल का मुआयना भी नहीं किया गया है। शमशाद का कहना है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े होने के बावजूद उनके मामले में पुलिस की लापरवाही चिंताजनक है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed