{"_id":"5d5944168ebc3e89907256a6","slug":"over-rate-selling-fertilizer-badaun-news-bly3727299113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवररेट मिल रही यूरिया... गुस्साए किसान तो किया हाईवे %जाम%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवररेट मिल रही यूरिया... गुस्साए किसान तो किया हाईवे %जाम%
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर/ दहगवां। निजी दुकानों पर दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद बढ़ी दरों पर बेची जा रही है। अगर कोई किसान कुछ पैसे कम करने की बात करता है तो व्यापारी द्वारा यूरिया नहीं होने की बात कहकर उसे टरका दिया जाता है। इससे गुस्साए किसानों का धैर्य रविवार टूट गया और उन्होंने दिल्ली-बदायूं हाईवे पर एकजुट होकर जाम लगा दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने और मानने के लिए तैयार नहीं हुए। तब एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की और उन्हें कार्रवाई के लिए आश्वस्त तब कहीं जाकर वे माने और जाम खोला।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र के किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। उस्मानपुर स्थित निजी दुकानों पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, जिसका फायदा उठाते हुए प्राइवेट दुकानदारों द्वारा यूरिया निर्धारित रेट 267 रुपये पर न बेचकर अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी ओर से कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह से व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में ओवररेट से गुस्साए उस्मानपुर गांव के किसानों ने रविवार को हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसओ जरीफनगर पकंज लवानिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। मौके की नजाकत को समझते हुए एसडीएम सहसवान संजय कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद में एसडीएम ने व्यापारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद में किसानों ने हाईवे से अपने वाहन हटाए। करीब डेढ़ घंटा लगे जाम के बाद यातायात भी काफी मुश्किल से सुचारु हुआ।