{"_id":"68cb190075f194a87b01c334","slug":"outsourcing-sanitation-workers-protest-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147198-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का धरना
विज्ञापन
ककराला नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। स्रोत स्वयं
ककराला। नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है, जबकि मूलभूत सुविधाएं अब तक नहीं दी गईं।
नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने आरोप लगाया कि सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए जरूरी वर्दी, सेप्टिक सूट, हैंड ग्लव्स, मास्क, हेलमेट, सैनिटाइजर, तौलिया और साबुन तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही ईपीएफ और ईएसआई की राशि भी समय पर जमा नहीं की जा रही है। कई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड तक नहीं बने हैं।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता। अगर कोई कर्मचारी अवकाश ले भी लेता है तो उसके मानदेय से कटौती कर ली जाती है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पालिका प्रशासन ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।