फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Outsourced workers returned to work but power supply still disrupted

Budaun News: काम पर लौटे आउटसोर्स कर्मी फिर भी बिजली आपूर्ति बेपटरी

Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Outsourced workers returned to work but power supply still disrupted
दबतोरी में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद बिजली निगम के आउटसोर्स कर्मी काम पर लौट आए हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति अभी भी बेपटरी है। सैदपुर में अघौषित कटौती जारी है। दबतोरी में लो-वोल्टेज की है। इससे करीब 18 गांव प्रभावित हैं। बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने कई उपकेंद्रों के बाहर प्रदर्शन किया। उझानी में आक्रोशित लोगों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। शहर से लेकर देहात तक बिजली की अघोषित कटौती को लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

---
कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं
बिल्सी। आंधी आने के तीन दिन बाद भी बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी है। इसलिए मोहल्ला एक टीचर्स कॉलोनी की महिलाएं देर रात सड़क पर प्रदर्शन किया। बाद में उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर की सप्लाई को उलैया से बिल्सी की तार को जोड़े जाने की मांग की। महिलाएं उपकेंद्र पर पहुंचने की खबर पर बिजली विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह उन्हें समझा शांत कराया। संवाद
विज्ञापन

46 घंटे बाद सप्लाई शुरू, कटौती जारी
सैदपुर। आंधी बारिश के चलते बुधवार की शाम से खराब हुई बिजली अब शुरू हुई। सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी कटौती जारी रही। लोगों को परेशानियों का सामना उस करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
उझानी में लाइनमैन को घेरकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
उझानी। आंधी में क्षतिग्रस्त एलटी लाइन ठीक करने पहुंचे लाइनमैन से ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे छुड़ाया। शुक्रवार देर शाम लाइनमैन उपेंद्र कुमार संजरपुर के पास तार ठीक करने पहुंचे थे। तभी कुछ पांच- छह ग्रामीण भी वहां आ गए। ग्रामीणों ने उपेंद्र को घेर लिया। आरोप है कि उपेंद्र की पिटाई भी कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उपेंद्र को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। लाइनमैन उपेंद्र ने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। उनका कहना है कि आरोपी ग्रामीण पहले भी हंगामा कर चुके हैं। अवर अभियंता अमित ने बताया कि आंधी के दौरान जहां भी बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा चुका है। इसके बाद भी बिजली कर्मियों को परेशान किया जाता है। लाइनमैन की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक का कहना है कि हकीकत का पता करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के करेंगी ग्रामीण फीडर से करीब 18 गांव एक माह से लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे है। कई बार लोग इसके लिए प्रदर्शन कर चुके लेकिन उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण यशपाल गुप्ता ने बताया कि एक महीना पहले 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उसे बदला गया लेकिन लो वोल्टेज समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। संवाद


कई मोहल्ले में आज बाधित रहेगी बिजली

बदायूं। न्यायालय उपकेंद्र की बिजली की लाइन को बदलने के लिए सुबह पांच बजे से 11 बजे तक विवेक विहार, सिविल लाइंस, रामनाथ कॉलोनी, चंद्रशिला नगर, नई सराय, दातागंज तिराहा, पटियाली मोहल्ला, आर्य समाज सहित अन्य मोहल्लों में बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपखंड बदायूं के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने दी। संवाद

दबतोरी में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

दबतोरी में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed