{"_id":"5800f6134f1c1bd875290935","slug":"out-of-fanfare-the-procession-of-lord-rama","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम की बरात
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान/जरीफनगर/दहगवां।
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली अखाड़ा और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
ग्राम आंतर में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए भगवान राम के जयकारे लगाए। देवी- देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
रामलीला ड्रामा क्लब के तत्वावधान में निकाली गई रामबारात का शुभारंभ बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन ने किया। बारात क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली। बारात की जगह-जगह आरती उतारी गई। भव्य स्वागत किया गया। घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। वहीं ढोल, नगाड़ों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने थिरकते हुए श्रीराम के उद्घोष के साथ गुणगान किया। महाकाली का अखाड़ा, राम- सीता समेत दर्जनों देवी- देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान हाजी अरशद अली, जयपाल शाक्य, डॉ. सत्यवीर सिंह, तौसीफ अहमद, अफजाल सैफी, मेला कमेटी के प्रबंधक मुकेश राठी, एसओ नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।