फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Out of 50 players, five batsmen and four bowlers delivered strong performances.

Budaun News: 50 खिलाड़ियों में पांच बल्लेबाजों व चार गेंदबाजाें का प्रदर्शन रहा बेहतर

Fri, 03 Apr 2026 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Out of 50 players, five batsmen and four bowlers delivered strong performances.
कमलकांत कनौजिया। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर शुक्रवार को जिलास्तरीय अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉयल मैच का आयोजन किया गया। इसमें पांच बल्लेबाजों व चार गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हुए ट्रॉयल मैच में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रॉयल की शुरुआत उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। यूपीसीए के जूनियर चयन समिति प्रमुख कमलकांत कनौजिया ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखते हुए निगरानी की।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव ने बताया कि बल्लेबाजी में विमल, सत्यम, मृत्युंजय, युवराज और तस्लीम का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसी तरह गेंदबाजी में यश यादव, माही पटेल, अनिकेत, दक्ष शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। 17 सदस्यीय कमेटी में नौ खिलाड़ियों का रास्ता साफ हो गया। शेष अन्य खिलाड़ियाें के नाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव, अमित चौधरी, प्रतेश, सौरभ मलिंगा, दिनेश शर्मा, वत्सल, फिरोज आदि मौजूद रहे।
--
बेहतर प्रदर्शन करने वालों की ही लीग में मांग : कनौजिया
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के जूनियर चयन समिति प्रमुख कमलकांत कनौजिया ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक लीग में खिलाड़ियों की बोली लग रही है। जो दिखेगा, उसकी ही मांग रहेगी। लीग शुरू होने से पूरे प्रदेश में क्रिकेट को लेकर रुझान बढ़ा है।
अंडर-16 टीम के ट्रॉयल में आए कनौजिया ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि एक या दो घंटे के अभ्यास से क्रिकेटर नहीं बन सकते हैं, बल्कि कठिन अभ्यास करते हुए अधिक समय मैदान पर बिताना होगा। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के साथ फीजियोथेरेपी करने वालों की बहुत जरूरत है। पॉवर हिटर बनने के लिए जिम में पसीना बहाना भी बहुत जरूरी है। पेशेवर कोच के जरिये ही बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि महिला वर्ल्ड कप के बाद लड़कियों में क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ गया है। पहले एक या दो लड़कियां ही क्रिकेट अकादमी में खेलते नजर आती थीं। अब प्रत्येक अकादमी में कई लड़कियां खेलते मिल जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ गई हैं। संवाद

कमलकांत कनौजिया। स्रोत: स्वयं

कमलकांत कनौजिया। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed