फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   others

रिटायर्ड कर्मचारी को बना दिया बाबू, दस माह से कर रहा नौकरी

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
others
बदायूं। महिला अस्पताल में एक रिटायर्ड कर्मचारी को ही बाबू बना दिया गया। उसे रिटायर्ड हुए करीब दस माह हो चुके हैं। उसी समय से वह बाबू के रूप में काम कर रहा है। सीएमएस डॉ. रेखा रानी को भी इस बात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटरा आलम शाह पक्का बाग निवासी कृष्णपाल सिंह ने सीएमओ को पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि एक व्यक्ति महिला अस्पताल में तैनात था। वह 31 दिसंबर 2020 को रिटायर्ड हो गया। उस समय से उसे अस्पताल का सारा चार्ज दे दिया गया। डाक रजिस्टर्ड, कैशबुक, पे बिल रजिस्टर, कंटीजेंसी रजिस्टर, डायट रजिस्टर और अन्य कार्य भी दिए गए। उन पर बाकायदा कर्मचारी के हस्ताक्षर हैं। इतना ही नहीं उस रिटायर्ड कर्मचारी से आज भी बाबू के रूप में काम कराया जा रहा है। वह सारे रजिस्टरों पर अपने हस्ताक्षर कर रहा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि एक अन्य युवक को भी गलत तरह से नौकरी दी है। उसकी मां वार्ड आया थी। उनकी मृत्यु 2011 में हो चुकी है। उसके पति लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। नियम है कि जब माता पिता दोनों सरकारी सेवा में हों तो उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद उसके बेटे को मृतक आश्रित के पद पर नौकरी दी गई। कृष्णपाल सिंह ने सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. रेखा रानी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
-
इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई है। चूंकि ये मामला महिला अस्पताल का है। वहां की इंचार्ज महिला अस्पताल की सीएमएस हैं। उन्हें इस संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बावजूद हम जांच करा रहे हैं। उसके बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी।
-डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed