{"_id":"5df536348ebc3e87c9331b8d","slug":"other-badaun-news-bly3880971100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ब्लॉक कादरचौक के गांव ककोड़ा में स्थित गोशाला का एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां पर 29 गोवंश मिले। बताया जा रहा है कि गोशाला में 56 गोवंश पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान वहां पर कोई रजिस्टर नहीं मिला। कई गोवंश पर टैग भी नहीं लगा था। चारे की भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस पर नाराजगी व्यक्त जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य ने दोपहर के समय गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर मौजूद केयर टेकर से रजिस्टर को दिखाने के लिए कहा, तो वह रजिस्टर नहीं दिखा पाया। उसके बाद में पंजीकृत गोवंशों की संख्या पूछी, तो उसने 56 गोवंश होने की बात कही, लेकिन एसडीएम को मौके पर गोवंशों की संख्या कुछ कम लगी, तो उन्होंने उनकी गिनती कराई, ऐसे में पता चला कि गोशाला में मात्र 29 गोवंश ही मौजूद है। इस पर उन्होंने अन्य गोवंशों के बारे में पूछा तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सका। गोशाला में चारे की व्यवस्था भी अच्छी नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए चारे की व्यवस्था ठीक प्रकार से करने के निर्देश दिए।
कहीं चारे में तो नहीं हो रहा घोटाला
-एसडीएम के निरीक्षण के सबसे खास बात ये रही कि वहां पर पंजीकृत 56 गोवंशों में से मात्र 29 गोवंश मौके पर मिले। बाकी गोवंश स्थाई गोशाला से नदारद थे। वहीं जो गोवंश वहां पर मौजूद मिले, उनमें भी कई गोवंश के टैग नहीं लगे मिले। ऐसे में इसकी भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं गोशाला में चारा घोटाले तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कादरचौक के गांव ककोड़ा में स्थित स्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। वहां पर अव्यवस्था हावी थी। वहां पर बताया कि 56 गोवंश पंजीकृत है, जबकि मौके पर केवल 29 मिले, साथ ही कई के टैग भी नहीं मिला। उनको सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
-पारस नाथ मौर्य, एसडीएम सदर