फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

बदायूं डिपो ने पांच नए रूटों पर शुरू की दिल्ली बस सेवा

Thu, 26 Sep 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। परिवहन निगम ने पांच नए रूटों पर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही कुछ लोकल रूट के गांवों को भी बस सेवा से जोड़ने की तैयारी है। हालांकि, पांच नए रूटों पर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होनेे के बाद लोकल रूट पर बसों की संख्या कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बदायूं जिले के बेड़े में कुल 163 बस हैं। इनमें 37 अनुुबंधित और 126 निगम की बसें शामिल हैं। सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली रूट से होती है। ऐसे में इस रूट पर बसें भी ज्यादा हैं। बदायूं से सहसवान, बिल्सी, चंदौसी होते हुए तीन रूट से अभी दिल्ली के लिए बसें भेजी जा रही हैं। डिपो ने अब ढाईघाट-दिल्ली, अमृतपुर-दिल्ली, फर्रुखाबाद-दिल्ली और जरियनपुर-दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। हजरतपुर-दिल्ली के बीच पहले ही बस सेवा शुरू की जा चुकी है। इधर, पांच नए रूट पर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू किए जाने के बाद लोकल रूट पर बसों की संख्या भी कम हो जाएगी। दरअसल, नए रूट पर कम से कम 10 बसें लगाई जानी हैं। इसके लिए लोकल रूट की उन बसों को हटाया जाएगा जिनकी कंडीशन ठीक-ठाक है।
विज्ञापन

कई जगहों की सवारियों को होगा फायदा
पांच नये रूटों पर दिल्ली की सेवा शुरू होने के बाद उसहैत, अलापुर, सखानूं के लोगों को ज्यादा फायदा होगा जबकि मुजरिया और सहसवान वाले भी लाभान्वित होंगे। हालांकि सहसवान होकर अभी भी दिल्ली की बसें संचालित हैं, लेकिन बसें बढ़ जाने पर यात्रियों को और ज्यादा सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नए रूट पर दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। लोकल रूटों पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। कुछ नए रूटों पर भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। स्टेट हाईवे के ज्यादा से ज्यादा गांवों को बस सेवा से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।
- राजेश कुमार, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed